पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के कुछ लोग सोमवार को रामलीला रोड पर जमा हुए और अपने मोहल्ले की कच्ची सड़क पक्की न कराए जाने से क्षुब्ध होकर पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका प्रशासन बार बार कहने के बावजूद उनके मोहल्ले की कच्ची सड़क को पक्का नहीं करवा रहा है। जिससे मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत हो रही है। मोहल्ले वालों में पालिका प्रशासन के प्रति काफी रोष दिख रहा था। आधा घंटे बाद मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल गंगवार, गुड्डू, बबलू गंगवार, राजेंद्र गंगवार, राजेश कुमार, रामभरोसे लाल, चंद्रपाल गंगवार, धर्मपाल सिंह, बनवारी लाल, काशीराम, नरेंद्र कुमार, जयंती प्रसाद, सतीश शर्मा और रोहिताश कुमार गंगवार समेत तमाम लोग शामिल थे।