फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चित्रकला में पलक, भाषण में अंकित और निबंध में निजामुद्दीन अव्वल

विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चो को किया गया पुरस्कृत एवं 
विज्ञापन
पीलीभीत। सेवा पखवाड़ा के तहत ड्रमंड कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमेें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें चित्रकला में पलक, निबंध में निजामुद्दीन और भाषण में अंकित प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर के मध्य सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें आत्म निर्भर भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
चित्रकला प्रतियोगिता में पलक कश्यप प्रथम, शगुन कश्यप द्वितीय, रीना तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में निजामुद्दीन प्रथम, जतिन कुमार द्वितीय, रजनी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अंकित सिंह प्रथम, आयुषी झा द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए अमित कुमार, मोहित, निहारिका का चयन किया गया। जनपदीय नोडल अधिकारी इंतजार खान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कुमार ने किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य गंगा प्रकाश, डॉ. आरपी गंगवार, राजेश, गुंजन पांडेय, फातिमा बी, सुनील राम, गोपाल कसोधन, ओमप्रकाश कुलदीप गंगवार,निधी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें