नाबार्ड के सहयोग से गठित ‘पहल’ किसान क्लब को ग्रामीण क्षेत्रों में
बेहतर कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक
कार्यक्रम में सम्मानित किया है। लखनऊ में सम्मानित होने वाला यह पहल किसान
क्लब मंडल का पहला किसान क्लब है।
मरौरी ब्लाक के ग्राम सैदपुर के कुछ
जागरूक युवाओं ने नाबार्ड के सहयोग से पहल किसान क्लब का गठन किया था। इस
क्लब के माध्यम से युवाओं ने नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से सरकारी
योजनाओं का क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया साथ ही वैज्ञानिक खेती को
बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने
सहित कई सराहनीय कार्य किए।
इस पर लखनऊ में हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के
तत्वावधान में एग्रीहार्टी टेक पर हुए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्लब के मुख्य समन्वयक महेश पाल को शॉल, स्मृति
चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पहल किसान क्लब के सम्मानित
होने पर डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि
नाबार्ड का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र का विकास है।
उसके
द्वारा गठित किसान क्लब के सम्मानित होने से अन्य क्लबों में भी
प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिससे कार्य में और तेजी आएगी।