फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजकीय कृषि भंडार पर अब तक नहीं आया धान का बीज

विज्ञापन
सौरभ अस्थाना ।
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय कृषि बीज भंडार में एक माह बाद भी धान का बीज नहीं आया है। इससे धान की पौध डालने का कार्य अब तक नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


नगर एवं ब्लॉक क्षेत्र के इच्छुक किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से सभी फसलों का बीज मिलने का नियम कृषि विभाग ने बनाया है। इस भंडार पर धान का बीज लगभग एक माह पहले ही आ जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण भंडार में अब तक धान का बीज नहीं आया है।
रोजाना काफी किसान बीज लेने आते हैं, लेकिन मायूस होकर लौट जाते हैं। इस बीच जागरूक किसानों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इससे किसानों में रोष है। संपन्न किसान तो धान का बीज बाजार से खरीद लेते हैं, लेकिन गरीब किसान महंगा होने के कारण धान का बीज बाजार से नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे धान की पौध डालने का कार्य लेट हो रहा है। विभागीय अनदेखी के चलते बीज भंडार में कब तक धान का बीज आएगा और कब किसान बीज ले जाकर पौध डालेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। भंडार पर मिलने वाले बीज पर किसानों को अनुदान भी मिलता है।

-
बीज लेने के लिए लगा चुके हैं कई चक्कर
धान का बीज लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पर कई चक्कर लगा चुके हैं। बीज न मिलने से धान की पौध डालने का कार्य काफी लेट हो रहा है।
- सौरभ अस्थाना, कृषक गांव सफौरा, बीसलपुर।

-
बीज न आने के लिए अधिकारी हैं जिम्मेदार
राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान का बीज अब तक उपलब्ध न होने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। भंडार पर धान का बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- नरेश चंद्र गंगवार, कृषक गांव अमरा करोड़, बीसलपुर
-
राजकीय कृषि बीज भंडार पर पर्याप्त मात्रा में धान का बीज उपलब्ध कराने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को डिमांड भेज दी गई है। बहुत जल्द भंडार पर बीज आ जाएगा।
-लालाराम, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), बीसलपुर।

सौरभ अस्थाना ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें