फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में 117 केंद्रों पर धान खरीद बंद

Thu, 15 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खरीद में गड़बड़ी के आरोपों और किसानों के विरोेध-प्रदर्शन के बीच जिले में 117 केंद्रों पर धान खरीद बंद कर दी गई है। अब सिर्फ 48 केंद्रों पर ही खरीद हो रही है। विभाग ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में पहली अक्तूबर से 132 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की गई थी। बाद में केंद्रों की संख्या बढ़कर 165 हो गई। जिले में धान खरीद शुरू से ही विवादों में रही। बीसलपुर, पूरनपुर में कई बार किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बवाल और मारपीट तक की नौबत आई। कागजों पर धान खरीद होने के आरोप भी लगे। केंद्रों पर खरीदे गए धान के उठान की समस्या अब तक बनी है। अब जिले के 117 केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें