पीलीभीत। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार शाम स्कूलों को अगले दो दिन तक बंद करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जनपद के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू रहेगा। आदेश के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। संवाद