फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद... केंद्र प्रभारी नदारद, कुर्सी संभाल रहे बाहरी

Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में धान खरीद में कमाई का गुणा-भाग शुरू हो गया है। केंद्र प्रभारी खरीद केंद्रों से नदारद और बाहरियों ने कुर्सी संभालनी शुरू कर दी है। केंद्र पर कोई न कोई व्यक्ति बैठा रहता है, जो खुद को प्रभारी का सहयोगी बताता है। जरूरी दस्तावेज भी वही संभाल रहा है। केंद्र किसके जिम्मे है, यह भी जानकारी देता है। सोमवार की दोपहर 2:30 बजे शहर की मंडी समिति परिसर के अधिकांश केंद्रों पर प्रभारियों की जगह बाहरी लोग बैठे नजर आए। किसानों को सही जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था।
विज्ञापन

शहर की मंडी समिति में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के केंद्र संख्या द्वितीय पर केंद्र प्रभारी की कुर्सी खाली पड़ी थी। पड़ोस के अन्य केंद्र पर भी कोई नहीं था। अभिलेख और मशीन रखी थी। एक अन्य केंद्र पर प्रभारी के साथ चार अन्य लोग भी डेरा जमाए थे। पूछने पर बताया कि एक किसान हैं। बाकी के बारे में चुप रहे। यूपीएसएस के केंद्र संख्या चतुर्थ पर टांगा गया बैनर फटा नजर आया। प्रभारी की कुर्सी खाली थी।

...प्रभारी कहीं गए हैं, हम सहयोगी है
यूपी उप सहकारी संघ लि. के केंद्र संंख्या आठ पर भी प्रभारी की कुर्सी की खाली थी। थोड़ी दूर पर खड़े युवक ने बताया कि प्रभारी कहीं गए है। वह सहयोगी हैं। उसे किसने रखा यह पूछने पर उसने एक व्यापारी का नाम बताया। यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के केंद्र पर भी प्रभारी नहीं थे। यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के केंद्र संख्या नौ पर केंद्र प्रभारी तो नहीं थे। दो युवक नजर आए। एक ने खुद को सहयाेगी बताया, लेकिन रखा किसने यह बताने से मना कर दिया। सभी अभिलेख और अन्य सामान मेज के पास ही रखा था।
विज्ञापन


व्यापारी, दूसरे विभागों के कर्मचारी अन्य सबकी हिस्सेदारी
धान खरीद के पहले दिन से ही केंद्रों के संचालन की प्रक्रिया चर्चा में है। एक विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी अपनी ड्यूटी छोड़कर दिन में कई चक्कर यूपीएसएस और कोऑपरेटिव के केंद्रों के चक्कर लगाता है। केंद्र प्रभारी से बात कर निकल जाता है। केंद्रों पर स्वघोषित सहयोगियों ने कई व्यापारियाें और अन्य के नाम बताए।

वर्जन
केंद्र प्रभारियों को पूरे समय केंद्र पर रहना चाहिए। मंडी परिसर के केंद्रों की जांच की जााएगी। नदारद रहने वाले प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - विजय शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें