फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान घरों में थे और सेंटरों पर हुई जमकर धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनवरी माह में जब 24 और 25 को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित था और लोग घरों में थे, ऐसे में भी धान खरीद लगातार जारी रही। कागजों में धान खरीद इस तरह दौड़ रही थी कि करीब 70 हजार क्विंटल धान सरकारी तंत्र ने दो दिन में खरीद डाला। इस बात की गवाही देने के लिए विभाग के आंकड़े भी मौजूद हैं। बरसात के दौरान दो दिनों में हुई यह खरीद चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि इस बार शुरुआत से विवादों में रही जिले की धान खरीद ने तमाम आरोपों के बाद भी रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार तक लक्ष्य 2.70 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष करीब 2.65 लाख मीट्रिक टन (98.25 फीसदी)धान की खरीद हो चुकी थी।
शासन ने जिले को इस बार धान खरीद के लिए 2.70 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को पाने के लिए 147 सेंटरों पर खरीद को शुरू कराया गया। इसके बाद भी सीजन की शुरुआत में खरीद को गति नहीं मिल पाई। ऐसे में हर हाल में लक्ष्य हासिल करने के दबाव के बाद अधिकारियों ने भी अपनी बाजीगरी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सामान्य दिनों में सेंटरों पर जो लक्ष्य पूरा नहीं होता था वह बारिश में पूरा किया गया।
विज्ञापन

24 जनवरी को खाद्य विभाग ने जिले के क्रय केंद्रों पर 29 मीट्रिक टन और 25 जनवरी को 30 मीट्रिक टन धान खरीद डाला। बरसात के इन दो दिनों जिले में लगभग 70 हजार क्विंटल धान खरीद कागजों में दिखाई गई। खुद ही समझा जा सकता है कि धान खरीद के लिए बरसात में अधिकारियों ने कितना पसीना बहाया होगा।
00
बीसलपुर में भी बारिश के दिनों में हुई खरीद
बीसलपुर। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक रमेश पाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी दो दर्जन राजकीय केंद्रों पर अब तक सवा पांच लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है।
24 और 25 जनवरी को सभी केंद्रों पर लगभग तीन-तीन सौ क्विंटल धान की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनका भुगतान कर दिया गया है। खरीदा गया अधिकतर धान संबंधित राइस मिलों को भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-------
31 जनवरी तक 98.37 प्रतिशत खरीद हुई। अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो जांच कराई जाएगी।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें