फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभागीय कार्यों में जिले को मिला मंडल में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक गोमती सभागार में हुई। इसमें अभियान को लेकर मासिक प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें जिले का मंडल में पहला स्थान आने और अन्य अभियानों में भी बेहतर प्रदर्शन होने पर सराहना की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया विभागीय कार्यों के आधार पर जनपद को मंडल में प्रथम स्थान मिला है। विभाग के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम टेक होम राशन वितरण में प्रदेश में पहला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थियों के गृह भ्रमण में पांचवां, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के आयोजन में इकत्तीसवां, सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में अड़तीसवां, पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के आधार सीडिंग कार्य में पंद्रहवां स्थान मिला है।
उन्होंने बताया कि कुपोषण को लेकर सितंबर 2022 के सापेक्ष दिसंबर 2022 में जनपद में बौनेपन की स्थिति में 1.11 प्रतिशत तथा, गम्भीर कुपोषित की दर में 0.21 प्रतिशत, तथा कुपोषित बच्चों की दर में 0.01 प्रतिशत का सुधार हुआ है। डीएम ने कहा उनके द्वारा स्वयं आंगनवाड़ी केंद्रों का रैंडम निरीक्षण किया जाएगा, यदि किसी स्तर पर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें