पीलीभीत। धान खरीद को लेकर किसानों की समस्याओं और शिकायत दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीएम के निर्देश पर फोन नंबर जारी किए गए हैं। किसान यहां फोन करके सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। एसडीएम अमित कुमार को सदर का प्रभारी बनाया गया है।
पीलीभीत/ अमरिया के लिए 05882-297012, बीसलपुर के लिए 05882-297013, पुरनपुुर के लिए 05882-297014 और कलीनगर के लिए 05882-297015 फोन नंबर जारी किए गए हैं। किसान सुबह नौ से शाम छह बजे तक अपनी शिकायत यहां दर्ज करा सकते हैं। संवाद