फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोमेंस लैंड पर संचालित शराब की दुकानों पर भारत की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नोमेंस लैंड पर नेपाल के लोगों द्वारा बनाई गईं शराब की दुकानों को लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। नेपाल के अधिकारियों से शराब की दुकानें अपने सीमा क्षेत्र की आबादी में शिफ्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

20 नवंबर को नेपाल में एसेंबली चुनाव हैं। इसके मद्देनजर पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और नेपाल के अफसरों के बीच बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक हुई। पीलीभीत से एडीएम न्यायिक सूरज यादव ने इसमें हिस्सा लिया। उनकी तरफ से जिले से जुड़े तीन बिंदुओं को उठाया गया। सीमावर्ती गांव नौजल्हा के निकट स्थित नोमेंस लैंड पर नेपाल के लोगों ने दो शराब की दुकानें बना रखी हैं। नेपाल के अधिकारियों से कहा कि इन शराब की दुकानों अपनी सीमा क्षेत्र में शिफ्ट कर लें। इसके अलावा टाटरगंज के पास नोमेंस लैंड में नेपाल द्वारा बनाई गई सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। दोनों देश के अधिकारियों ने सहमति जताई कि ज्वाइंट टीम से सर्वे कराकर इस मसले का हल निकाला जाए।
इसी क्रम में कलीनगर क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव निवासी बालम्रत राजभर (55) का शव बीते महीने लहूलुहान अवस्था में नेपाल सीमा में मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। नेपाल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

--------
नेपाल के अधिकारियों से नोमेंस लैंड पर बनी शराब की दुकानें हटाने, टाटरगंज के पास नोमेंस लैंड पर नेपाल द्वारा बनाई गई सड़क व कलीनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत के मामले में बातचीत हुई। नेपाल के अधिकारियों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-सूरज यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें