फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों को पकड़ा, सीज कर 1.20 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया-सितारगंज हाइवे पर चला चेकिंग अभियान, एसडीएम सीओ रहीं मौजूद
विज्ञापन

अमरिया/पीलीभीत। परिवहन विभाग ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ अमरिया-सितारगंज मार्ग पर शनिवार रात ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच तीन मालवाहक वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी व रेत ढोते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शनिवार रात परिवहन विभाग ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ उत्तराखंड से आने वाले मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग चेक की। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी की निगरानी में हुई चेकिंग में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने तीन वाहन को क्षमता से अधिक गिट्टी, रेत, मोरंग ढोए जाने पर पकड़ा। इसके बाद दो वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान विभाग ने 1.20 लाख का शमन शुल्क वसूला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें