फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियनशिप पर ग्रीन हाउस का कब्जा

Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियनशिप पर ग्रीन हाउस का कब्जा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल चल रही दो दिवसीय इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। समापन पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रेड हाउस की यशी ने पहला, ग्रीन हाउस की अराबी ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर बालक वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता में यलो हाउस के शाहजेब पहले, गुरुकोमल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रेड हाउस की वाणी ने पहला, ब्लू हाउस की कशिश ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में यलो हाउस के प्रभजोत प्रथम, ब्लू हाउस के जसप्रीत द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के नितिन ने पहला, राजपाल ने दूसरा स्थान पाया। बालिकाओं में ग्रीन हाउस की शगुनप्रीत कौर और यलो हाउस की जशनप्रीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के करण पहले, ब्लू हाउस के आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की अनान्या पहले, ब्लू हाउस की परनीत दूसरे स्थान पर रही। जूनियर रिले रेस में ग्रीन हाउस की सिमरनजीत कौर, साक्षी बाजपेई, मयंक जोत कौर, पलविंदर कौर ने बाजी मारी। चार सौ और आठ सौ मीटर की दौड़ में ग्रीन हाउस के सिमरन सिंह ने बाजी मारी। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने सर्वाधिक 302 अंक प्राप्त कर ओवर आल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रेड हाउस ने 245 अंक प्राप्त कर दूसरा, ब्लू हाउस ने 241 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि यलो हाउस 236 अंक ही अर्जित कर सका। अंत में प्ररबंधक सेल्वाडोर डिसूजा, प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। खेल शिक्षक एलएम नेगी, शाह मोहम्मद, रियाजखान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें