फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर भाग रहे युवक को शोर-शराबा पर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक के पास से गुलेल, काले रंग का केमिकल और स्प्रे बरामद हुआ है। पुलिस सौंपे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार अपराह्न करीब एक बजे नगर के असम हाईवे के सिरसा चौराहा के समीप की है। बरेली से लखीमपुर खीरी जा रहे कार सवार असम चौराहा पर एक मिठाई की दुकान पर चाय पीने को रुके थे। कार सवार पुरुष तो होटल में चले गए। उन्होंने कार में बैठी एक महिला को चाय कार में भिजवा दी। महिला कार से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर खड़े होकर चाय पीने लगी। इस दौरान कार के पास पहुंचे युवक ने साइड का शीशा तोड़कर उसमें से बैग निकालकर भागने लगा। उसे देख महिला ने शोर-शराबा कर दिया। इस पर लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को युवक की तलाशी में उसके पास से गुलेल, एक छोटी शीशी में काले रंग का केमिकल और स्प्रे मिला। इधर, कार सवार कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए चला गया। लोगों ने उसके बारे में जानकारी करने का भी प्रयास किया, लेकिन न तो उसने नाम बताया और न ही अधिक बातचीत की। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार सवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें