फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। दोस्त के साथ काम निपटाकर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई कस्बा निवासी 22 वर्षीय पवन त्रिवेदी पुत्र राकेश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को काम के सिलसिले में वह कस्बे के ही 25 वर्षीय अंशुल के साथ नगर आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से वापस घर जाने को निकले। बाइक पवन चला रहे थे। मैगलगंज हाईवे पर शहबाजपुर गांव के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पवन गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि अंशुल को मामूली चोट आई। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजन को सूचना देकर बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें