फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार से महिला की मौत, कई चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। डेंगू से महिला की मौत हो गई। कई अन्य मरीज डेंगू की चपेट में हैं। इनका इलाज शाहजहांपुर और बरेली के अस्पतालों में चल रहा है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी जायदा बेगम (45) को सप्ताह भर पहले बुखार था। इनको बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। सुबह उनकी वहां मौत हो गई। उधर, जोगराजपुर। गांव हमीरपुर निवासी मोहम्मद अब्बास (35), अकरम के पुत्र मोहम्मद रूमान (18), गांव निवासी राजेश गुप्ता (42), आबिद की पत्नी मुनायरा (38) को शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। बलिस्टर शाह की पुत्री तनीजा (21), इब्राहीम की पत्नी परवीन (37), पुत्र राहत अली (9), श्रीराम के पुत्र विपिन (18), प्रिया, आविद की पत्नी निशा बेगम (35) भी बुखार से पीड़ित है। एमओआईसी डॉ. छत्रपाल सिंह ने बताया कि डेंगू से किसी महिला की मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें