फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 और राइस मिलर को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मंडी समिति ने अब मंडी क्षेत्र से बाहर के बीस राइस मिलर को नोटिस जारी कर समिति में सोमवार से होने वाली धान की नीलामी में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। नीलामी में भाग न लेने वाले राइस मिलर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गेहूं, धान की आवक होने के बाद मंडी में नीलाम से किसानों की फसल की बिक्री कराने को मंडी प्रशासन को हर बार मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार भी धान की आवक पर्याप्त होने लगी है, लेकिन अभी तक मंडी में धान की नीलामी से बिक्री शुरू नहीं हुई है। ऐसे में धान खरीद केंद्रों पर मानक के अनुरूप धान न होने का हवाला देकर लौटाए गए किसानों को धान की फसल औने-पौने दामों में बिक्री करनी पड़ती है। मंडी में धान की नीलामी से बिक्री शुरू न होने पर किसानों में रोष है। मंडी समिति सचिव फतेहचंद्र गंगवार ने बताया कि धान की सीधी खरीद पर मंडी समिति क्षेत्र के 25 राइस मिलर को नोटिस जारी कर सीधी खरीद न करने और मंडी में नीलाम में धान खरीद करने की चेतावनी दी जा चुकी है। शनिवार को मंडी समिति के बाहर के बीस राइस मिलर को नोटिस जारी किया गया है। मंडी में होने वाले धान के नीलामी में भाग न लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें