पूरनपुर (पीलीभीत)। नगर सहित देहात की बिजली सप्लाई शनिवार को पूरे दिन लड़खड़ाती रही। सुबह करीब सवा नौ बजे से पौने बारह बजे तक पीलीभीत से सप्लाई बंद होने पर नगर और देहात की बिजली सप्लाई ठप रही। आधे नगर में पूरे दिन बिजली नहीं मिली। ठप बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया।
नगर के फीडर चार का लोड कम करने को शनिवार को स्टेशन रोड पर करीब दो साल पहले डाली गई बिजली हाईटेंशन की लाइन को चेक किया गया। इसको लेकर फीडर नंबर चार और फीडर नंबर तीन की बिजली सप्लाई सुबह ही बंद कर दी गई। सुबह करीब सवा नौ बजे पीलीभीत से बिजली सप्लाई बंद होने से नगर सहित देहात के कई गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। अपरान्ह करीब पौने दो बजे पीलीभीत से बिजली सप्लाई मिलने पर नगर के दो फीडर में तो बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई, लेकिन फीडर नंबर तीन और चार की बिजली सप्लाई शनिवार शाम पांच बजे तक बंद रही। ठप बिजली सप्लाई से उपभोक्ताओं के इन्वर्टर डाउन हो गए। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। एसडीओ (बिजली) शोएब अहमद अंसारी ने बताया कि नगर के फीडर चार का लोड कम करने को कार्य हो रहा है। इसको लेकर आधे नगर की बिजली सप्लाई ठप रही है।