फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूकता को बनाई मानव शृंखला, निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को जिले भर में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इसमें मतदान का महत्व बताने के साथ ही लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय पर सेंट एलायिसस, जीजीआईसी, रामा इंटर कॉलेज, डिवाइन कॉलेज, पुष्प इंस्टीट्यूट, स्प्रिेंगडेल कॉलेज, लिटिल एंजिल्स स्कूल, राम लुभाई महिला महाविद्यालय समेत कई कॉलेजों के बच्चे रैली निकालते हुए ड्रमंड कॉलेज में जमा हुए। यहां मानव शृंखला बनाई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने परिसर में मौजूद अफसर-कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। नए मतदाताओं को पहचान पत्र दिए गए। बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर, बीएलओ को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि मतदान के जरिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुना जा सकता है।
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज से निकाली गई रैली को एसडीएम सौरभ दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। तहसीलदार विजय त्रिवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमरिया। नीलगिरी और गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सर्वप्रथम शपथ दिलाई गई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। प्रधानाचार्य सरदार जीएस विर्क ने कहा कि एक वोट से सरकार बनती और बिगड़ती है। इसकी ताकत हर मतदाता को समझनी चाहिए। आरबी लाल, लेखराज, ऋषिपाल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें