फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर पर अकेले रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बंद कमरे में तख्त पर पड़ा पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे बेटे ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन मौत को लेकर कुछ बता नहीं पा रहे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा प्राइवेट नौकरी करते थे। बेटी शिखा की शादी हो चुकी है। बेटा अभिषेक उत्तराखंड के देहरादून में नौकरी करता है। वह घर पर अकेले रहते थे। काफी समय से अस्वस्थ होने पर वह कोई काम नहीं करते थे। मंगलवार सुबह काफी देर बाद भी राकेश जब कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। मकान की खिड़की से झांक कर देखा तो वह तख्त पर लेटे दिखाई दिए। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों ने मोबाइल पर बेटे अभिषेक को सूचना दी। यह सुनकर अभिषेक बुधवार तड़के पीलीभीत आ गया। दरवाजा न खुलने पर सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 112 और सुनगढ़ी थाने से पुलिस आ गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और भीतर पहुंची। तख्त पर वृद्ध का शव मिला। परिजन मौत को लेकर कुछ नहीं बता पाए। न तो किसी तरह की आशंका जताई, न ही बीमारी से मरने की बात कही। ऐसे में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, कुछ लोग बुजुर्ग की उम्र और अस्वस्थ होने पर ठंड से मरने चर्चा करते रहे। हालांकि परिजन इस पर भी कुछ नहीं बोले।
डेढ़ माह पहले पिता के पास आया था अभिषेक
बेटे अभिषेक ने बताया कि उसके पिता राकेश अकेले रहते थे, लेकिन उनका संपर्क बच्चों से बना रहता था। डेढ़ माह पहले छुट्टी मिलने पर वह घर आया और कई दिन रुककर वापस गया। हाल ही में छह दिन पहले उसकी मोबाइल पर पिता से बात भी हुई थी। इसके सब सामान्य पारिवारिक बात हुई थी।
विज्ञापन

अपने ही मकान के एक कमरे में वृद्ध का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें