फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौतों पर सामाजिक संगठनों ने दिखाई गांधीगीरी, ईओ को सौंपा गेट वेल सून कार्ड..

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू से हो रही मौतों पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगरपालिका पहुंचकर ईओ को गेट वेल सून कार्ड और फूल सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही शहर में सफाई और फॉगिंग व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की।
विज्ञापन

डेंगू और संक्रामक रोगों से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 64 मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका प्रशासन पिछले एक माह से फैली इस बीमारी को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद कुछ हद तक इसमें कमी आई है। इधर मंगलवार को सोशल एड फाउंडेशन, शिवसेना, ब्राह्मण सभा समेत कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगरपालिका पहुंचकर ईओ निशा मिश्रा को ‘गेट वेल सून’ कार्ड और फूल देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने कहा कि शहर में सफाई और फॉगिंग के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इसी की वजह से डेंगू और अन्य संक्रामक रोग तेजी से फैले हैं और कई डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है। इस पर ईओ ने समस्या का हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया। बताया कि शहर में जिला प्रशासन की देखरेख में रोस्टर बनाकर साफ सफाई और फॉगिंग कराई जा रही है। विरोध दर्ज कराने वालों में हर्षित अग्निहोत्री, धनुष शर्मा शैली, आकाश नारायण, आशीष सक्सेना, सौरव सिंह माथुर, अमित शर्मा, राहुल सक्सेना, अमित अवस्थी, नीरज मिश्रा, अभिषेक शर्मा, हर्षित गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें