फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल के कर्मचारी की डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में बदलाव के बाद भी डेंगू समेत संक्रामक रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में डेंगू से अब तक 36 मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। यह दीगर बात है कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अब तक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। शादी की तारीख से एक दिन पहले मंगलवार रात गुलाबटांडा में युवती की डेंगू के इलाज के दौरान मौत के बाद एक प्राइवेट अस्पताल कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलाबटांडा। क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी 40 वर्षीय नेवाराम भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहा था। नेवाराम के भाई बाबूराम ने बताया कि नेवाराम की भोजीपुरा में ही ससुराल है और वहीं रहता है। करीब सात दिन पहले उसे तेज बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया। हालत बिगड़ने पर भोजीपुरा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। बाबूराम के मुताबिक उसके भाई नेवाराम की डेंगू के कारण मौत हुई है।
बरखेड़ा। थाने की महिला सिपाही मंजू को तीन दिन पहले तेज बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। हालत में सुधार न होने पर उसने पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। फिलहाल मंजू अब स्वास्थ्य लाभ ले रही है। थाने के ही सिपाही मनोज कुमार को गुरुवार तेज बुखार आ गया। मनोज ने बताया कि जांच में टाइफायड होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को किसी के मौत होने की सूचना नहीं मिली है। अब जानकारी मिली है। रेपिड रेसपांस टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें