बीसलपुर (पीलीभीत)। गन्ने की फसल देखकर वापस आ रहे एक किसान को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को परिजनों ने नगर स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव चंद्पुरा निवासी अबरार 45 वर्ष अपने गन्ने की फसल देखकर घर वापस आ था। रास्ते में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजनों ने उसे बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। अबरार की पत्नी सलीमन बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। अबरार के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री भूरी की दो माह बाद शादी होनी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।