फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के विरोघ में बेमियादी हड़ताल पर गए लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर निगरानी में लापरवाही के आरोप में छह लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर चले गए। तहसील कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लेखपालों ने अब तक साथी लेखपालों पर हुई कार्रवाई वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं पर लेखपाल राजेश मिश्रा को पखवाड़ा भर पहले निलंबित किया था। इसके बाद भी पराली की घटनाएं न रुकने पर एसडीएम ने शनिवार को कल्यानपुर की लेखपाल प्रभा माथुर, सबलपुर के लेखपाल कीर्ति प्रसाद, घुंघचाई के लेखपाल संजीव कुमार, अभयपुर माधौपुर के लेखपाल विनय गंगवार, टंडोला के लेखपाल सुखपाल को निलंबित कर दिया था। सोमवार को लेखपाल अपने साथियों के निलंबन के विरोध में हड़ताल पर चले गए। निलंबन के विरोध में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। धरनास्थल पर कहा गया कि गेहूं की पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। एफआईआर और नोटिस दिए जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो उनका हौसला बढ़ा। इसी वजह से पराली जलाने की घटनाओं मेें वृद्धि हो रही है। धान की पराली जलाने पर पूरनपुर में लेखपालों ने 84 किसानों पर 32 एफआईआर दर्ज करवाई। 125000 का जुर्माना किया। 81150 रुपये की वसूली की गई। इसके बाद भी लेखपालों पर कार्रवाई किया जाना गलत हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लेखपालों के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विनय कुमार गंगवार, सतेंद्र सिंह, मान सिंह, जगदीश राजपूत, ज्ञानदीप, सुनील, रजनीश, सिराज, शोहेब समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की
पूरनपुर। गांवों में पराली जलाने की घटनाओं की सूचना न देने पर राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। एसडीएम चंद्रभाुन सिंह ने डीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने बताया कि सेटेलाइट से 16 नवंबर को गढ़वाखेड़ा इलाके में पराली जलाने की घटनाओं की जानकारी हुई। इसकी जानकारी पर जब राजस्व निरीक्षक से रविवार को जब मोबाइल से संपर्क का प्रयास किया गया। तब न तो उनका मोबाइल रिसीव हुआ और न ही उन्होंने घटना की जानकारी दी। इस पर राजस्व निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम की संस्तुति पर राजस्व परिषद से राजस्व निरीक्षक का निलंबन होगा।
विज्ञापन

पराली जलाते पकड़े पांच किसानों पर कार्रवाई
माधोटांडा। एक तरफ प्रशासन सख्ती कर रहा है। वहीं कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। इसके बावजूद पराली जलाने से किसान बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को थाना पुलिस ने अटकोना निवासी गुरप्रीत सिंह, कटपुरा निवासी राजवीर सिंह, मथना निवासी गुरदयाल सिंह, चकपुर निवासी खुर्शीद सिंह, कस्बा निवासी नरेश कुमार को खेतों में पराली जलाते पकड़ा। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पराली जलाने को लेकर पांचों किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उनका शांतिभंग की आशंका म ें चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें