फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा में हाथियों ने फसलें उजाड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी पार नेपाल से आए हाथियों का उत्पात बमुश्किल थम पाया, तब तक लग्गा भग्गा जंगल के हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। शनिवार रात लग्गा भग्गा जंगल से बाहर आए हाथियों ने रमनगरा चार नंबर गांव में तीन किसानों की करीब एक एकड़ फसल उजाड़ दी।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से भारतीय क्षेत्र में आ रहे हाथी अब ग्रामीणों के साथ विभाग के लिए भी मुसीबत बनने लगे है। कारण यह माना जा रहा है कि पूर्व में जो क्षेत्र हाथियों का कॉरिडोर हुआ करता था, वहां अधिकांश क्षेत्र वर्तमान में अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है, और खेती हो रही है। यही वजह है कि अब हाथी भटककर शारदा नदी को पार कर लंबी दूरी तय कर रहे हैं। इधर पिछले दो माह से शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा जंगल क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड की मौजूदगी है। रात होते ही ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गोरख डिब्बी गांव के आसपास आकर किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। इधर शनिवार रात नदी पार रमनगरा चार नंबर गांव में दो हाथी पहुंच गए। यहां किसान घेंदू का सवा एकड़ धान, राम नाथ का कटी धान की फसल, विधान के गन्ने को रौंद दिया। रेंजर दिनेश कुमार ने बताया कि हाथियों पर नजर रखने को लेकर क्षेत्रीय वनकर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें