चीनी मिलें नया पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारियों में लगी हैं, लेकिन उनको किसानों के बकाया भुगतान की कोई चिंता नहीं हैं। चार चीनी मिलों में से एक को छोड़कर शेष तीन मिलों पर किसानों का 165 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया न देने वाली तीन चीनी मिलों को नोटिस भेजकर तत्काल भुगतान की चेतावनी गई है।
पीलीभीत में ललित हरि चीनी मिल, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, बरखेड़ा चीनी मिल और बीसलपुर चीनी मिलें हैं। गन्ना विभाग के मुताबिक एलएच चीनी मिल ने किसानों का पूरा बकाया भुगतान कर दिया है। जबकि बीसलपुर चीनी मिल पर किसानों का 16 करोड़, दि किसान सहकारी चीनी मिल पर नौ करोड़ और बरखेड़ा चीनी मिल पर 140 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। कई नोटिस देने के बाद भी तीनों चीनी मिलें किसानों को बकाया भुगतान नहीं कर रही है। इसके विपरीत चीनी मिल प्रबंधन नया पेराई सत्र शुरू कराने के लिए मशीनों की साफसफाई में जुट गया है। सीएम योगी तक किसानों का गन्ना बकाया भुगतान समय से करने के लिए चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दे चुके हैं। जिला प्रशासन ने एक बार इधर गन्ना विभाग ने बकाया भुगतान न करने वाली सभी तीन चीनी मिलों को नोटिस भेजकर तत्काल किसानों का बकाया भुगतान करने की चेतावनी दी है।
तीन चीनी मिलों पर किसानों को करीब 165 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। तीनों चीनी मिलों को किसानों को तत्काल भुगतान करने का नोटिस दिया गया है। नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले मिल प्रबंधन को किसानों का पूरा बकाया भुगतान करना होगा।
जितेंद्र मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी