फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: पूरनपुर और न्यूरिया में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरनपुर और न्यूरिया में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। दोनों स्थानों पर डॉक्टरों को कैंप लगाकर मरीजों को परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को न्यूरिया में दो स्थानों पर लगे मेडिकल कैंपों में तीन डेंगू के मरीज पाए गए, जबकि पूरनपुर में पूर्व प्रधानों समेत दो अन्य मरीज डेंगू के चपेट में आ गए। सभी डेंगू मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 62 डेंगू के संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इसमें 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। आठ मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है। जबकि 49 मरीज सामान्य बुखार के पाए गए। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरनपुर और न्यूरिया क्षेत्र में हाईअलर्ट पर रखा है। सीएचसी पूरनपुर प्रभारी डॉ. छत्रपाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया के प्रभारी डॉ. एएच अंसारी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए और साथ ही रोजाना मॉनीटरिंग करने को कहा गया। यदि कोई डेंगू का मरीज पाया जाता है उसकी सूचना जिला मुख्यालय पर देने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरनपुर। बुखार से पीड़ित सीएचसी लाए गए गांव टंडोला के पूर्व प्रधान इजहार अली और गांव हरसिंहपुर निवासी रक्षपाल सिंह में सीएचसी में हुई स्क्रीनिंग जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। दोनों मरीजों की जांच को सैंपल बरेली भेजा गया है। सीएचसी में हुई स्क्रीनिंग जांच में इससे पहले सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी सहित नौ लोगों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। एमओआईसी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि डेंगू बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या पर मंगलवार को टीम को बुलाया गया। टीम ने डेंगू के लक्षण मिलने वाले मरीजों के घरों में पहुंचकर का स्प्रे करवाया। उन्होंने बताया कि जिन दो मरीजों की स्क्रीनिंग जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए उनका सैंपल जांच को बरेली भिजवाया गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कस्बे के मोहल्ला खेड़ा व ठाकुरद्वारा में कैंप लगाकर मरीजों के सैंपल लिए गए। मोहल्ला ठाकुरद्वारा में कैंप पर सीएचसी के डा. पराग अग्रवाल ने 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर सैंपल लिए। जिसमें हरदीप गुप्ता और हीराकली में डेंगू के लक्षण पाए गए। वहीं मोहल्ला खेड़ा में डॉ. शबीना ने 40 मरीजों का परीक्षण कर सैंपल लिए। यहां भी एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलाकर कुल तीनों स्थानों पर मंगलवार को 203 मरीजों का परीक्षण के उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. एएच अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत के दो मोहल्लों में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण किया गया है। तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनका सैंपल बरेली भेजा जा रहा है।
जिले में खासकर पूरनपुर और न्यूरिया में डेंगू को लेकर हाईअलर्ट किया गया है। सभी एमओआईसी को सघन मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। जहां मरीजों की संख्या अधिक है वहां कैंप लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें