फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में सीएचसी की महिला डॉक्टर समेत नौ मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पूरनपुर में सीएचसी की एक महिला डॉक्टर समेत नौ मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जबकि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह भी डेंगू के चपेट मेें हैं।
विज्ञापन

शहर में डेंगू लगातार दस्तक दे रहा है। कुछ दिन पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता भी डेंगू के चपेट में आए थे। उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल शुक्रवार को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद वह घर लौट आए हैं। इधर, अब भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष और शहर के मोहल्ला रंगीलाल चौराहा निवासी राकेश सिंह को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। राकेश सिंह के मुताबिक उन्हें तीन दिन पूर्व बुखार आया था। शुक्रवार को हालत ज्यादा खराब हो गई तो जांच कराई गई। डॉक्टर ने डेंगू के लक्षण पाए जाने की पुष्टि की है। इधर, लिटिल एंजिल्स स्कूल के शिक्षक दीपक सक्सेना और शहर निवासी बदायूं पुलिस में तैनात अनीता पासवान को भी डेंगू ने अपनी चपेट में लिया। फिलहाल दोनों ही दवाएं लेने के बाद अपने घर में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
पूरनपुर। घुंघचाई निवासी एक युवक सहित दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। सीएचसी में हुई जांच में अब तक एक महिला डॉक्टर सहित नौ लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिनकी जांच सीरम भेजा गया है। गांव घुंघचाई निवासी इशहाक को बुखार के चलते शनिवार को सीएचसी में लाया गया। सीएचसी में जांच के दौरान इशहाक में डेंगू के लक्षण मिले। मोहल्ला बमनपुरी निवासी चीनी मिल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी डेंगू ने चपेट में ले लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी का इलाज नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। एमओआईसी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि पखवाड़ा भर में सीएचसी लाए गए बुखार पीड़ितों में सीएचसी में कराई गई स्क्रीनिंग जांच में नौ लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। जांच को सैंपल बरेली भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, शनिवार को उनके परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई। ताकि कहीं परिवार के अन्य किसी सदस्य को भी तो बुखार ने चपेट में नहीं ले रखा है। इसके अलावा फागिंग को नगर पालिका को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पूरनपुर में इन लोगों में मिले हैं लक्षण
सीएचसी में तैनात डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी, मोहल्ला बमनपुरी निवासी सूरज सिंह के पुत्र सचिन (14), नरोत्तम की पत्नी कमला (40), गांव मजुफ्फरनगर निवासी जितेंद्र कुमार, मोहल्ला खानका निवासी इमाम वक्स के पुत्र बिलाल (12), मोहल्ला बमनपुरी निवासी निखिल, बुंदन, अनीस की पुत्री संजीदा (13), गांव घुंघचाई निवासी इशहाक।
डेंगू और तेज बुखार को लेकर सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को अलर्ट किया गया है। जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। उनका सीरम जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य टीमें भी भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल सिंह, नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें