फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में घायल किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया(पीलीभीत)। शासन से बरती जा रही सख्ती के बावजूद धरातल पर सिस्टम की लापरवाही ने एक और जान ले ली। 15 दिन पहले सांड़ के हमले में घायल हुए किसान की बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रेवाराम खेती करते थे। वह 30 नवंबर को घरेलू सामान खरीदने धनकुना अड्डे गए थे। वहां सांड़ ने हमला कर दिया था, जिससे रेवाराम गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रेवाराम को रेफर कर दिया गया। इसके बाद से उनका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान वहां रेवाराम की मौत हो गई। परिजन कार्रवाई से इंकार कर शव घर ले आए। सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पहले भी कई जान ले चुके आवारा सांड़
23 नवंबर को पिपरिया भजा गांव निवासी 58 वर्षीय लालाराम वर्मा को खेत पर जाते वक्त सांड़ ने हमला किया था। उनकी बरेली में इलाज के दौरान मौत हुई थी। टेढ़ाश्रीराम गांव में 26 सितंबर को खेत में दवा छिड़ककर लौट रहे 22 वर्षीय महेंद्र की सांड़ के हमले में जान चली गई थी। इसके अलावा भी कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें