फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ब्रेक लगाने पर पीछे से टकराई रोडवेज, 29 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जराकोठी (पीलीभीत)। आगे चल रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रही रोडवेज बस उसमें टकरा गई। हादसे में चालक परिचालक समेत 29 सवारी यात्री घायल हो गए। एक घायल को छोड़ सभी यात्रियों को निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पूरनपुर से रोडवेज बस (यूपी 27 टी 9393) सवारियां लेकर बरेली के लिए रवाना हुई। चालक-परिचालक समेत 60 यात्री बस में सवार थे। असम हाईवे पर जराकोठी में एक आरा मशीन के पास पहुंचते ही आगे चल रही एक अन्य रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रही बस में टकरा गई। इससे चालक प्रमोद (38), परिचालक शैलेंद्र कुमार (45), पूरनपुर निवासी नेहा शर्मा (23), डिफेंस कॉलोनी बरेली के निवासी जसविंदर सिंह (45), चंद्रपुरा बरेली निवासी फैसल (25), पूरनपुर निवासी नासिर (35), शेरपुरकलां निवासी कासिम (28), छत्रपाल सिंह (55), शोएब (27), बरेली निवासी जुबैर (31), दामोदर प्रसाद (60) आदि यात्री घायल हो गए। बस में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आ गईं। लेकिन उन्होंने उपचार नहीं करवाया और चले गए। अचानक ब्रेक लगाने वाला चालक घटना के बाद बस को भगा ले गया। लोगों ने उसका नंबर और डिपो पता करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बताया गया कि घायलों में नेहा शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया, जबकि अन्य सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था करके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के समय मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें