फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में खेत में पहुंचा अजगर, मजूदरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। क्षेत्र के गांव नकटिया निवासी डालचंद के खेत में मंगलवार को मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे। इस बीच कटाई कर रहे मजदूरों की निगाह एक अजगर पर पड़ी। जिसके चलते मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को खेत में अजगर होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर एक बोरे में बंद किया। पकड़ा गया अजगर करीब दस फुट लंबा होना बताया जा रहा है। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा रामाधार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों और मजदूरों को खेतों में काम करते वक्त सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें