फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून से नही हैं डरने की जरूरत : साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून से लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह देश हित में हैं।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में ब्लॉक प्रमुख तारावती गंगवार के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि नागरिक संशोधन कानून से केवल वे लोग डर रहे हैं, जो खाते भारत की और गाते पाकिस्तान की हैं। वर्ष 2019 भारत के लिए सौभाग्यशाली रहा है। इस साल बड़े-बड़े निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर तो पुराना ही है अब तो केवल उसे भव्यता प्रदान करना है। साध्वी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। कहा कि देश की सारी समस्याओं के लिए नेहरू खानदान जिम्मेदार है। ब्लॉक प्रमुख तारावती गंगवार, भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार, तौलेराम गंगवार, शिवतीर्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें