बीसलपुर(पीलीभीत)। शाहजहांपुर रोड पर नीवादांडी गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार आर्मी जवान सफौरा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
राजेन्द्र की वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनाती चल रही थी। चार दिन पूर्व वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। तब से यहीं रह रहे थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह रामलीला मेला देखने के लिए बाइक से बीसलपुर आने को निकले। नीवादांडी गांव के पास पहुंचते ही बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके छह माह की बेटी है। पति की मौत की खबर से पत्नी रेनू बदहवाश हो गई। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।