पीलीभीत। छात्रा से दुष्कर्म की वारदात जिसने भी सुनी वह आक्रोशित हो गया है। जब तक अपराधी नहीं पकड़े जाते तब तक तो महिलाएं डरी हुई हैं। कई महिलाएं अधिकारियों से सवाल पूछ रही हैं कि वे कहां सुरक्षित हैं। घर से निकलते वक्त अब उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। जिला मुख्यालय पर एकत्र सफाई कर्मी महिलाओं ने मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से पूछा था कि बताएं महिलाएं कहां सुरक्षित हैं।
दुष्कर्म की घटना से हमें गहरा सदमा लगा है। बहुत असुरक्षा महसूस हो रही है। अपराधी पकडे़ जाएं। - शीतल मौर्य
आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। अब तो बेटियों को घर से बाहर भेजने में भी सोचना पड़ता है। - सुशीला देवी
इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई दुष्कर्मी नहीं पकड़ा गया। आखिर कितना इंतजार किया जाए। उन दरिंदों का आजाद घूमना समाज के लिए खतरनाक है। - नसरीन बेगम
यह बहुत ही जघन्य अपराध है, जब से यह सुना है तब से मन में बेचैनी है, समाज में महिलाएं सच में सुरक्षित नहीं हैं। - मीना दीक्षित