फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के मोहल्ला काहरान निवासी तुलसी देवी (28) पत्नी सेवाराम ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तुलसी देवी की मौत हो गई। परिजन महिला की मौत के बाद चुप्पी साध गए। कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई जाती रही। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्रा ने बताया कि एसआई उस्मान खां को पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने को भेज दिया है। किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजन कारण को लेकर कुछ नहीं बता सके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें