पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पहली पुण्यतिथि शुक्रवार को जिले भर में मनाई गई। शहर में स्थित जनसहयोग कार्यालय पर विधायक संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।
विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटर बिहारी बाजपेई ने देश को नई दिशा दी थी। वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने हमेशा भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
बीसलपुर। पार्टी कार्यालय पर दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गोपाल गंगवार, राहुल बाल्मीकि, महेश मौर्य, वीरदेव शर्मा, रामसेवक शर्मा ओैर प्रेमसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्यूरो