फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर बनाएं आयुष्मान, आंगनबाड़ी व स्कूलों में रखें होम्योपैथिक दवा : राज्यपाल

Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गांवों में शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। साथ ही आंगनबाड़ी-स्कूलों में होम्योपैथिक दवाएं रखें। इससे लोगों का होम्योपैथिक दवाओं की ओर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात की। एक पुस्तक का विमोचन और रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों के साथ भी बैठक की। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा कि गावों में विशेष कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जाए। सीएमओ से निजी चिकित्सालयों से प्रसव से संबंधी आकड़े एकत्र करने को कहा। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने का निर्देश।
विज्ञापन

इसके अलावा 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर बनाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें