फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धर्मांतरण मामले में तीन आरोपियों की रिमांड खारिज करने के आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती

Fri, 13 Nov 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धर्मांतरण के मामले में तीन आरोपियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड अर्जी खारिज करने के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह के आदेश को राज्य सरकार ने जनपद सत्र न्यायालय में चुनौती दी है। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के न्यायालय में फौजदारी निगरानी दाखिल की गई है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में दर्ज मुकदमे में रिजवान, सज्जाद और रौनक को गिरफ्तार कर तीनों की 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता ने रिमांड अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि धर्म परिवर्तन कराने का आरोप निराधार है और इसके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है।
अदालत ने केस डायरी, मेडिकल रिपोर्ट, गिरफ्तारी मेमो समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। आदेश में कहा गया कि केस डायरी में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, प्रलोभन देने या अन्य किसी तरह का ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। गिरफ्तारी के पर्याप्त आधार और उसकी आवश्यकता भी स्पष्ट नहीं होने पर अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी निरस्त कर दी थी। साथ ही तीनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राज्य सरकार की ओर से इस आदेश के विरुद्ध फौजदारी निगरानी दाखिल की गई है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें