फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कक्षा एक की मौखिक, दो से पांच तक के विद्यार्थियों की होंगी मौखिक-लिखित परीक्षाएं

Sun, 08 Mar 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें प्रश्नपत्र बनाने, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने तक की पूरी प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इसके तहत कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 1400 से अधिक परिषदीय स्कूलों में चार लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 16 मार्च से शुरू हो रहीं वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। कक्षा एक की मौखिक और कक्षा दो से पांच तक की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित होंगी।
प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित रहेगा। प्रश्नपत्रों की पैकिंग ब्लॉक स्तर पर की जाएगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिन विद्यालयों में अभिभावकों की बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाएगा। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें