फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवि सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता

Tue, 13 Oct 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
या देवि सर्व भूतेषु..., देवी मंत्र के जाप और मां के जयकारों से मंगलवार को जिले भर के देवी मंदिर गूंज उठे। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में कलश की स्थापना कर प्रथम आराध्य देवी शैलपुत्री की भक्तों ने पूजा अर्चना की और उपवास रखा। वहीं जगह-जगह महिलाओं की ओर से देवी गीत का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी एस्टेट स्थित मां दुर्गा मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, बागगुलशेर खां के मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों के बाहर देवी भक्तों की कतारें लंबी देखी गई। मां यशवंतरी देवी मंदिर पर सुबह और शाम को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। इस शक्ति पीठ पर शहर के अलावा दूरदराज से आने वाले भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इसके अलावा मां के भक्त घरों में कलश स्थापित कर देवी का आह्वान किया और उपवास रखा। शहर के देवी मंदिर पूरे दिन घंटा-घड़ियालों और मां की जयकारों से गूंजते रहे। देर शाम तक मंदिरों में देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं घरों में महिलाओं ने भजन गाकर मां का गुणगान किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। नवरात्र को लेकर नगर के देवी स्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर आदि मंदिरों में भव्य सजावट की गई। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने व्रत रखे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे लाइनपार स्थित देवी स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवी स्थान मंदिर तक पहुंचने को शाम को अंधेरे में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसको लेकर मंदिर से रेलवे स्टेशन के समीप तक मंदिर कमेटी की ओर से प्रकाश व्यवस्था की गई।
बीसलपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। घरों और देवी मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में भजन कीर्तन किए। देवी मंदिरों में प्रकाश के साथ विशेष सजावट का बंदोबस्त किया गया।

रेलवे कॉलोनी में शुरू हुआ दुर्गा महोत्सव
पीलीभीत। रेलने कॉलोनी स्थित रेलवे मनोरंजन संस्थान में मंगलवार सुबह मां दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया। यहां विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा पंडित वाचस्पति मिश्रा ने कराई। इसके बाद पूजन हुआ। शाम करीब सात बजे माता की आरती हुई। इसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हरीश कैथवंशी, एसके कमल, एसके सक्सेना, हुकुम सिंह नेगी, सुभाष राय, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें