फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबार ठप

Wed, 02 Mar 2016 10:50 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में बुधवार को सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान रखे। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। कहा, एक्साइज ड्यूटी न हटाने तक कारोबार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को बीसलपुर को छोड़कर जिले के सभी स्थानों पर सराफा बाजार पूरी तरह बंद रहा। शहर में तमाम व्यापारी मोतीराम चौराहा पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष जग्गो बाबू ने कहा कि सरकार की एक्साइज टैक्स (अतिरिक्त उत्पाद शुल्क) लगाने की घोषणा किसी काले कानून से कम नहीं है। जिले का सराफा कारोबार कभी मौसम तो कभी मंदी के चलते हिचकोले खा रहा है। कारोबारियों को यह काला कानून कतई बर्दाश्त नहीं होगा। जब तक इसे नहीं हटाया जाएगा तब तक जिले का सराफा कारोबार पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज टैक्स लागू होने से सराफा कारोबारियों को अपना कारोबार दबाव में करना होगा। उन्होंने जिले भर के सराफा कारोबारियों से मांग पूरी न होने तक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। धरनास्थल पर इस एक्साइज टैक्स का प्रावधान न हटने तक कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया गया। धरना देने वालों में रचित अग्रवाल, अजय गुप्ता, विदित अग्रवाल, आलोक शर्मा, प्रयांश अग्रवाल, रामरक्षपाल वर्मा, अचल रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, अतुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
पूरनपुर। एक्साइज ड्यूटी वृद्धि के विरोध में नगर का सराफा बाजार पूरी तरह बंद रहा। इससे आभूषण की खरीद-फरोख्त करने आए ग्राहकों को लौटना पड़ा। सर्राफा व्यापारियों ने मार्केट में एक स्थान पर एकत्र होकर एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया। इस दौरान संजय गुप्ता, राजू खंडेलवाल, आशीष जौहरी, सुशील वर्मा, विवेक गुप्ता, दौलत वर्मा आदि सर्राफा व्यापारी मौजूद थे। बाजार बंदी को लेकर करीब पंद्रह लाख रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ। उधर, उद्योग व्यापार मंडल ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंदी का समर्थन किया है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि पहले भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी। इसके विरोध मेें व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन किया था। अगर इस बार जरूरत हुई तब प्रांतीय निर्देश पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसलपुर। सराफा एसोसिएशन की बैठक में एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में तीन और चार मार्च को कारोबार बंद रख केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस मौके पर राकेश मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजेश कुमार, अरूण अग्रवाल, राजीव कुमार, सुनील कुमार, निषेध अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सागर मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित
सराफा कारोबारियों के विरोध के चलते बुधवार को कारोबार पूरी तरह ठप रहा। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक एक दिन में करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है।

सहालग के चलते खरीदार रहे परेशान
सराफा कारोबार बंद रहने से सहालगों के चलते खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सहालगों का सीजन होने से इन दिनों सराफा बाजार में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ी रही है, लेकिन बुधवार को खरीदारों को काफी इंतजार के बाद बिना खरीदारी के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें