फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर : जोश और जज्बे के बीच हर ओर उल्लास...सेना को सलाम

Thu, 08 May 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अशफाक अली खान
विज्ञापन
पीलीभीत। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार रात भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को जिलेवासियों ने सराहा। शहर में हर तरफ एयर स्ट्राइक को लेकर लोगों में जोश और जज्बा देखा गया। भारत माता की जय के नारे सुनाई दिए। लोगों ने भारत सरकार के इस कदम की सराहना की। कहा कि इस कार्रवाई से सेना को सलाम। पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देकर देशवासियों को सुकून दिया। लोगों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हाथों में हथियारों को थामकर सेना का साथ देने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार सुबह होते ही हर नागरिक के चेहरे पर जोश और सुकून दिखा। सड़क, चौराहों समेत हर तरफ खड़े लोगों की जुबान पर सरकार और भारतीय सेना की तारीफ सुनाई दे रही। लोगों का कहना था कि भारत के इस कदम का इंतजार था। आतंकियों को खत्म करने के लिए देश एकजुट है। मुस्लिमों लोगों ने भी ऑपरेशन सिंदूर की खुलकर सराहना की।

भारत में आतंकी हमले को देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज का हिंदू-मुस्लिम कमजोर नहीं हैं। सरकार के यह निर्णय सराहना पूर्ण रहा। आतंक को खत्म करने के लिए सरकार अगर हथियार देकर पाकिस्तान भेजने की छूट दें तो हम तैयार हैं। - अशफाक अली खान
विज्ञापन


सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को सिंदूर की ताकत का परिचय कराकर सभी का मान बढ़ाने वाले भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर गर्व है। - सरोज कुमार बाजपेई, अध्यक्ष सेंटर बार एसोसिएशन पीलीभीत

पहलगाम में आतंकियों द्वारा भारतीय सैलानियों की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के हर वर्ग के नागरिक आतंक के खिलाफ देश के साथ में हैं। - अशोक कुमार बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष सेंटर बार एसोसिएशन पीलीभीत

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर का निर्णय सराहना योग्य है। देश की सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री के इस निर्णय ने देशवासियों को गौरव महसूस कराया। - राजकुमार, एडवोकेट

भारत ने पहलगाम हमले का बदला देकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सेना पर गर्व है। जरूरत पड़ने पर हम पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहेंगे। - तारिक अली वेग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन

धर्म की हमेशा जय होती है। अधर्म का सदैव नाश होता है। ऑपरेशन सिंदूर से देश की सेना ने आतंकवाद समूल नष्ट करने के लिए प्रशंसनीय कार्य किया है। देश की सेना आतंकवादियों से निपटने के लिए पूरी मुस्तैद है। - धीरेंद्र मिश्र, अध्यक्ष जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। प्रत्येक भारतीय सेना और देश के साथ है। भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है। - शिवम कश्यप, एडवोकेट सामाजिक कार्यकर्ता

अशफाक अली खान

अशफाक अली खान

अशफाक अली खान

अशफाक अली खान

अशफाक अली खान

अशफाक अली खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें