फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Tue, 16 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार ऑनलाइन स्नातक व परास्नातक  परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। इसके तहत दो से 15 दिसंबर तक संस्थागत स्नातक परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। संस्थागत स्नातक परीक्षा फार्म भरने का अंतिम दिन होने के चलते सोमवार को शहर के साइबर कैफों पर भारी भीड़ रही। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर तक संस्थागत परास्नातक परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। प्राइवेट परीक्षार्थियों के 21 दिसंबर से परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। इधर, सोमवार को परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी जमा करने को महाविद्यालय परिसर में भीड़ रही।
विज्ञापन


प्राचार्य ने खदेड़े बाहरी तत्व
उपाधि महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था चाक चौबंद करने के प्रयास हो रहे हैं। शिक्षण कार्य के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने बाहरी तत्वों के घुसने पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। सोमवार को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता ने महाविद्यालय में घुसे बाहरी तत्वों को खदेड़ दिया। कॉलेज गेट पर सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें