फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को दें बेसिक पाठ्यक्रम की जानकारी: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
पूरनपुर के चांट फिरोजपुर गांव में प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने मंगलवार को पूरनपुर ब्लॉक के ग्राम चांट फिरोजपुर का निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी विद्यालय में पहुंचकर ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बेसिक पाठयक्रम के बारे में जानकारी दी जाए। प्रतिदिन बच्चों को गृहकार्य दें और जिन बच्चों के परिजन के पास मोबाइल नहीं है, उन्हें किसी तरह से व्यवस्था कर वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई जाए। प्राथमिक शिक्षा ही बच्चे की आगे की शिक्षा को मजबूत बनाती है। इसके बाद नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय, निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा की। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने बस स्टेशन का निरीक्षण कर वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनेरगा मृणाल सिंह आदि मौजूद रहे।
चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
पूरनपुर। नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने गांव चांट फिरोजपुर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों का सत्यापन करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर की शिकायतों को बताया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। संवाद

पूरनपुर में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें