फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर चल रही चीनी मिल, गन्ना लदे वाहनों का  जाम

Tue, 13 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दि किसान सहकारी चीनी मिल को एक बार फिर चलाया गया है। मिल क्षमता के अनुसार पेराई न करके रुक-रुक कर चल रही है। गन्ने का भारी स्टाक न हो जाए, इसको लेकर गन्ने से भरे वाहनों की लाइनें भी लंबी हो गई है। खराबी को लेकर सोमवार सुबह करीब दस बजे चीनी मिल बंद कर दी गई थी। रात करीब 12.30 बजे चीनी मिल को चला दिया गया, लेकिन चीनी मिल पूरी क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर पा रही है। चीनी मिल खराबी को लेकर गन्ने का कहीं भारी स्टाक न लगे। इसको लेकर गन्ना की तौल और धीमी कर दी गई। चीनी मिल यार्ड गन्ने से भरे वाहनों से भरा है। आसाम हाईवे पर चीनी मिल के दोनों ओर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी लाइनें मंगलवार को भी लगी रही। उधर, चीनी मिल की खराबी को लेकर गन्ना क्रय केंद्रों से भी गन्ने का उठान नहीं करवाया जा सका। मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि मिल की खराबी को दूर कराया जा रहा है। शीघ्र ही क्षमता के अनुसार चीनी मिल पेराई शुरू करेगी। गन्ने से भरे वाहनों की लंबी लाइनें न लगे। इसको लेकर भी गन्ना सप्लाई इंडेंट को नियंत्रित कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

जीएम से मिले भाकियू नेता 
पूरनपुर। भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने मंगलवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से मिलकर गन्ना तौल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने जीएम को बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर कई दिनों तक तौल के इंतजार में किसानों को रुकना पड़ रहा है। चीनी मिल में भी 36 से 48 घंटे किसानों को लग रहे हैं। जीएम ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें