बीसलपुर। कथावाचक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी को किसी का अनहित नहीं करना चाहिए।
कथावाचक ने कस्बा दियोरिया में शनिवार को सातवें दिन प्रवचन करते हुए कहा कि जो किसी का अनहित करने का प्रयास करता है, भगवान उसके प्रयास को विफल कर देते हैं। सभी को एक दूसरे की यथा संभव मदद करना चाहिए। एक दूसरे की मदद करने वाले की भगवान मदद करते हैं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ शनिवार के कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद