फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नौजवानों को मिलेगा रोजगार

Sun, 14 Feb 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि वह पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में एक लाख नौजवानों को रोजगार दिलाएंगी। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंच से प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से अपने क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव उन्हें देने और एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर को जिताने की अपील भी की।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पहले चुर्रासकतपुर पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बीसलपुर और बिलसंडा में प्रधानों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा की। दोपहर बाद उन्होंने मरौरी ब्लाक के गांव जनकपुरी, भमौरा, बरी, सड़िया में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि पीलीभीत की जनता खुशहाल और समृद्ध बने इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आप लोग आर्थिक रूप से मजबूत हों। उन्होंने अपने कार्यकाल में अब तक कराए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, पूरनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल लल्लन, रेखा परिहार, प्रदीप मिश्रा, रमेश लोधी, बाबूराम पासवन आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर/बिलसंडा। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को बीसलपुर और बिलसंडा में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों की सभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि जो बेरोजगार उद्योग धंधा स्थापित करना चाहते हो, वह उनके प्रतिनिधियों के पास नाम लिखवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को पीलीभीत में वह 300 लड़कियों का विवाह भी कराएंगी। मेनका ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई जनधन योजना के तहत खुलवाए गए 70 प्रतिशत बैंक खाते खाली पड़े हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए इन खातों को संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानों द्वारा दिए गए सुझावों पर गांव में सांसद निधि से विकास कार्य भी कराए जाएंगे। युवाओं को रोजगार देने के लिए वह कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुलवा रही हैं। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री ने एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी श्री राठौर ने कहा कि सपा सत्ता के दम पर चुनाव जितना चाहती है लेकिन वह प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों को उनका सम्मान दिलाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। इससे पूर्व उन्होंने मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुनील मिश्रा के घर जाकर उनके पिता कृष्णसरन मिश्रा, मोहल्ला बख्तावरलाल में मनोहरलाल मिश्रा के घर जाकर उनकी पत्नी जावित्री देवी के निधन पर शोक जताया।

यह प्रमुख लोग थे मौजूद
शाहजहांपुर के  पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह, एमएलसी प्रत्याशी जेपीएस राठौर, चेयरमैन छेदालाल गंगवार, नरेंद मोहन सक्सेना, राजेश सिंह, डॉ. कृष्णलाल आर्य, धर्मेंद्र चौहान, एमआर मलिक, राजेंद्र बाबू गुप्ता, नरेश शर्मा, महीप सिंह चंदेल, भरत शर्मा, रामप्रकाश मिश्रा, गोपाल गंगवार, अशोक दीक्षित, संजय गंगवार, बंटी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें