फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ममेरे भाई दीपू के साथ ननिहाल जा रहे 20 वर्षीय डालचंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव मुडैला खुर्द निवासी सुरेश चंद ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र डालचंद अपने ममेरे भाई दीपू के साथ बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मधैया अपनी ननिहाल जाने के लिए शाम को घर से निकला था। रास्ते में आमडार गांव और नगरा चौराहे के बीच में ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने डालचंद को मृत घोषित कर दिया। दीपू की हालात गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। डालचंद खेतीबाड़ी करता था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के बाद चालक कुछ आगे जाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें