फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संरक्षक ने किया पौधारोपण का निरीक्षण

Fri, 03 Jul 2015 11:00 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत चल रहे पौधरोपण का वन संरक्षक वीके चौपड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में लगाए गए पौधों की स्थिति देखी। साथ ही महोफ रेंज में पौधे भी लगाए।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तीसरे दिन वन संरक्षक वीके चौपड़ा पीलीभीत पहुंचे। यहां टाइगर रिजर्व कार्यालय में डीएफओ के साथ पौधरोपण की समीक्षा की। इसके बाद महोफ रेंज पहुंचे। यहां बघा कंपार्टमेंट 56 में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को पौधारोपण के बारे मेें बताया। इसके बाद उन्होंने पौधा रोपण किया।
इस मौके पर न्यूरिया के ग्राम प्रधान जगदीश, डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, वनक्षेत्राधिकारी केपी सिंह सहित कई वनकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को महोफ रेंज में ग्रामीणों ने 70 पौधे लगाए गए जबकि विभाग की ओर से दो हजार पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार बराही की तराई नौ बीट में चार हजार और फैजुल्लागंज बीट में दो हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

उधर सामाजिक वानिकी की ओर से बरेली रोड, पूरनपुर रोड, बीसलपुर और अमरिया के भड़ा पचपेड़ा में पौधारोपण किया जा रहा है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सभी मुख्य मार्गों पर पहले से तैयार गड्ढों में पौधारोपण हो रहा है साथ ही इनकी नियमित चेकिंग भी की जा रही है।
माधोटांडा। सामाजिक वानिकी की ओर से पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर पेट्रोल पंप के निकट से वनमहोत्सव का शुभारंभ किया गया। रेंजर हबीब हसन ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें