कई जगह हुए कार्यक्रम, राहगीरों को पिलाया शर्बत
श्रीअंजनेय फाउंडेशन के तत्वावधान में जयेष्ठ मंगलवार के दिन रोडवेज स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें भक्तों ने बजरंग बली की आराधना की। पाठ का समापन होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यजमान के तौर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य आरके सक्सेना रहे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कु मार शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, सचिव राजीव जौहरी, राजेंद्र शर्मा, पवन कुमार अग्रवाल, अलका सक्सेना, विश्वनाथ चंद्रा, शरद गुप्ता, वंदना जौहरी आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। जेठ के बड़े मंगलवार को एसवीएम इंटर कालेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गेट पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। शर्बत पिलाने वालों में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान, दिनेश पाल, अमन कुमार, नितेश गंगवार, सूर्यप्रताप, अंशुल गंगवार, रमेश पाल, नारायण सिंह, विमल अग्रिहोत्री, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, जैतराम, मेवाराम, आलोक शुक्ला, सौरभ शर्मा और मोहित रस्तोगी आदि लोग शामिल थे। डिग्री कालेज रोड स्थित हनुमान मंदिर के गेट पर सूर्यप्रकाश कटिहा, हरीओम, गौरव, सूर्यांक, शिवांक, ईशू, प्रेमकुमार, सुजल, उमंग और कालीचरन आदि लोगों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। छोटे चौराहे के पास स्थित मनकामेश्वर मंदिर गेट पर शीतल गुप्ता, अनमोल शुक्ला, अनमोल मिश्रा, आदर्श कुमार, प्रखर सक्सेना, रजत मिश्रा और अनुभव कुमार आदि लोगों ने राहगीरों का शर्बत पिलाया।